बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान और विंडीज के बीच तीसरा मुकाबला

गुयाना  ।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और इस मैच का नतीजा नहीं निकल सका। सीरीज का पहला मैच भी बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था, तो वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली थी और वह चार मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
अब मेजबान टीम के लिए चौथा और अंतिम मुकाबला करो या मरो की स्थिति जैसा हो गया है। अगर वेस्टइंडीज की टीम सीरीज का अंतिम मुकाबला जीतने में कामयाब होती है तो वह सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाब हो जाएगी और अगर हार जाती है तो उन्हें सीरीज गवानी पड़ेगी।
तीसरे मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खेल में महज आठ गेंद ही फेंके गए जिसमें वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने छह गेंदो पर दो छक्के की मदद से 14 रन बनाए और दूसरे छोर से बल्लेबाजी कर रहे क्रिस गेल ने एक रन का योगदान दिया।
जब वेस्टइंडीज का स्कोर 1.2 ओवर में बिना विकेट खोए 15 रन था तब बारिश ने खलल डाली और फिर करीब डेढ घंटे तक लगातार बारिश होने के चलते खेल होने के सारे आसार खत्म हो गए।
अब दोनो टीमों के बीच सीरीज का अगला और अंतिम मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *