शेयर बाजार : सेंसेक्स फिर 53000 के करीब बंद, निफ्टी 122 अंक उछला

नई दिल्ली।

शेयर बाजार आज मजबूती के साथ बंद हुआ। इस महीने के पहले कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला सेंसेक्स 363.79 अंकों की तेजी के साथ 52,950.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 122.10 अंकों के फायदे के साथ 15,885.15  के स्तर पर आज के दिन के कारोबार की समाप्ति की। इस दौरान निफ्टी 50 में 37 स्टॉक्स हरे  और 13 लाल निशान पर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स में 19 स्टॉक्स नुकसान और 11 फायदे के साथ बंद हुए। जबकि, निफ्टी 50 के 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 8 लाल निशान पर। एक में कोई बदलाव नहीं हुआ। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी, मीडीया, मेटल , फार्मा ,  पीएसयू बैंक, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक सभी बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी टॉप गेनर की बात करें तो टाइटन में 3.58, श्रीसीमेंट में 3.52, बीपीसीएल में 3.05, अडानी पोर्ट्स में 2.93 और आयशर मोटर्स में 2.89 फीसद की उछाल के साथ बंद हुए। वहीं यूपीएल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा टॉप लूजर में शमिल रहे। वहीं बैंक निफ्टी में आज 125 और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 70 अंकों का इजाफा हुआ। निफ्टी मिड कैप और स्माल कैप इंडेक्स भी आज हरे निशान पर बंद हुए।
सुबह का हाल
शेयर बाजार ने अगस्त महीने के पहले कारोबारी दिवस को शानदार शुरुआत की है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 314.44 अंकों की उछाल के साथ 52,901.28  के स्तर पर खुला।  वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बढ़त के साथ  के स्तर पर खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *