ट्रेन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत

इटियाथोक।

गोरखपुर गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित बकठोरवा व सुभागपुर रेलवे स्टेशनों के बीच, बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय रेलकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक देवेंद्र मिश्रा (27) पुत्र सूर्य नारायण मिश्रा निवासी अमराडीहा मौजा गनवरिया रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत था। बीती रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह देवेंद्र मिश्रा का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर कुछ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक सहित संबंधित थाना इटियाथोक व देहात कोतवाली को दी। दोनों थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटी है। वहीं देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *