ग्रेड-पे बढ़ाए जाने की मांग की
रुडक़ी
राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक में कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए इंदू कुमार कमेटी गठित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। एसोसिएशन ने ग्रेड-पे बढ़ाए जाने की मांग की। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सहदेव सिह पुंडीर ने कहा कि राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक का ग्रेड वेतन 2800 , दुग्ध निरीक्षक का 4200 और वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक का ग्रेड वेतन 4600 रुपये किया जाए। पहले की तहर प्रथम एसीपी को 10 वर्ष की सेवावधि पर दूसरी 16 वर्ष बाद तथा तीसरी 26 वर्ष की समयावधि पर लागू कर वर्तमान 10 तथा 20 व 30 वर्ष की व्यवस्था समाप्त की जाए। उच्च पद का वेतनमान कर्मचारियों को दिया जाए। प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुशील कुमार ने राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक की शैक्षिक योग्यता कृषि स्नातक करने की मांग की। जिला सचिव नीरज चौधरी ने डेयरी विभाग के फील्ड कर्मचारियों को मिलने वाला वाहन भत्ता 1200 रुपये प्रति माह फिर शुरू कराए जाने की मांग की। बैठक का संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रीतम सिंह, चरण सिह सैनी, अंगद प्रसाद शर्मा, सुशील चौधरी, नीरज चौधरी, सन्तोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
