एसडीएम व बीडीओं की अपील पर भी नहीं माने ग्रामीण, धरना जारी

रुडक़ी

चौली शाहबुउद्दीनपुर गांव में 15 दिन से जारी धरना समाप्त कराने के लिए उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, खंड विकास अधिकारी कुसुम डोबरियाल पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील की। लेकिन ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। शनिवार को ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत चौली शाहबुदीनपुर में स्थानीय प्रशासन के द्वारा निर्वाचक नियमावली में ग्राम पंचायत चौली शाहबुदीनपुर के निवासियों को मंडावर ग्राम पंचायत में सम्मिलित किए जाने की प्रक्रिया को अविलम्ब रोक लगायी जाए। कहा कि गांव चौली शाहबुदीनपुर के निवासियों को प्राकृतिक आपदा आने के कारण तात्कालीन जिलाधिकारी ने गांव मण्डावर की भूमि को अधिग्रहण करके बसाया था। लोग तभी से चौली शाहबद्दीनपुर गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं। अधिकारियों ने धरना समाप्त करने की अपील की। लेकिन ग्रामीण यथा स्थिति बनाए रखने के बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्त करने की बात पर अड़े रहे। मौके पर नरेन्द्र कुमार, रामकली, सोनू कुमार, राजबल,स्वराज, बबलू कुमार,नरेश कुमार, दीपक,करण सिंह, रमेश, सुषमा, सतबीर, प्रदीप कुमार, साजिद पल्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *