करंट लगने से युवक घायल
अल्मोड़ा
हवालबाग ब्लॉक के एक युवक को करंट लग गया। करंट के झटके से युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन के लिए घायल को बेस अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हवालबाग ब्लॉक के महतगांव निवासी रोशन रावत (21) पुत्र गंगा रावत को शुक्रवार सुबह बिजली के पोल के पास अचानक करंट का झटका लग गया। जिससे वह घायल हो गया।
