ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने में ढिलाई पर डीएम खफा

अल्मोड़ा

जिले में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट अपने तय समय पर नहीं लग पाए हैं। डीएम नितिन भदौरिया ने इसको गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसके लिए एक सप्ताह का समय देते हुए इसके बाद कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम तीसरी लहर की संभावना को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांटों को चालू रखने के साथ ही अतिरिक्त क्षमता स्टाक में रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बेस अस्पताल के स्टॉफ को कॉलेज से संबंध करने के निर्देश भी दिये। बैठक में सीडीओ नवीनीत पांडे, प्रधानाचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, पीएमएस बेस डॉ. एचसी गडक़ोटी, डॉ. अशोक पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *