लोनिवि डिवीजन शिफ्टिंग जनता से धोखा: विक्रम नेगी

नई टिहरी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि लोनिवि के नई टिहरी डिवीजन को जोशीमठ (बदरीनाथ) हस्तांतरित किये जाने का शासनादेश बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और यह वर्तमान स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विधायकों की निष्क्रियता का परिणाम है। उन्होंने रोष जाहिर करते हुये कहा कि डिवीजन के चले जाने से डोबराचांठी का अनुरक्षण कार्य प्रभावित होगा। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि जबकि होना यह चाहिए था कि इस डिवीजन को डोबरा-चांठी पुल सहित स्यांसू, पिपलडाली, चिन्यालीसौड़ पूलों के अनुरक्षण का कार्य दिये जाने के साथ ही सडक़ों का निर्माण कार्य देकर यथावत रखना चाहिए, लेकिन डिवीजन को अन्यत्र दिये जाने से एक बार फिर टिहरी के लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। जबकि अभी इन पुलों के अनुरक्षण में तकनीकी सलाहकारों की जरूरत पडऩी है। जो इस डिवीजन के पास अनुभव के साथ है। डिवीजन के चले जाने से पुलों के मरम्मत कार्य में भारी परेशानी होने से जनता को परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए वर्तमान जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को जिम्मेदार बताते हुये जनता के साथ छलावा बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *