सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं : विनोद कंडारी

नई टिहरी।

भाजपा नगर कार्य समिति की बैठक में क्षेत्रीय विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ से हुए लाभ की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने को कहा। बैठक में विधायक ने सरकार पर संगठन के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों में तेजी आने की बात कही। गुरुवार को भाजपा नगर कार्य समिति देवप्रयाग की बैठक मंडलाध्यक्ष अशोक तिवारी की अध्यक्षता में लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा में प्रस्तावित महत्वपूर्ण योजनाएं जल्दी ही शुरू होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से जन समस्याओं के प्रति सजग रहने की बात कही। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. बीएस रावत ने कहा कि सरकार ने कोविड काल में पीडि़तों के लिए बेहतर सुविधा जुटाई तथा सरकार तीसरी लहर के मद्देनजर भी पूरी तरह तैयार है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेत्री छुणकी देवी, सुमति मिश्रा, मट्टा देवी, पूर्व नगर पंचायत गयाप्रसाद पंचभैया के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर कार्य समिति मंडल प्रभारी नीता ध्यानी, महामंत्री मोहित कोटियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भट्ट, सभासद अतुल कोटियाल, रुपेश गुसाईं, सुधीर मिश्रा, मैचन्द सिंह, चंदा प्रसाद, शशि ध्यानी, शुभा तिवारी, सुरेश मिश्रा, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *