चंबा के पास कई जगह टूटा ऋषिकेश-धरासू हाईवे

नई टिहरी।

पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना आल वेदर सडक़ घटिया निर्माण के चलते सीजन की पहली बरसात भी नही झेल पाई। सडक़ पर जगह-जगह भू धसाव होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से हाईवे पर हुये निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। ऋषिकेश-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग -94 के अंतर्गत चंबा के समीप करीब 86 करोड़ की लागत से ऑस्ट्रेलियन तकनीक से बनी लगभग एक किमी लंबी आलवेदर सडक़ जिसमें में 440 मीटर लंबी टर्नल भी शामिल है, जिसका का कार्य दिसम्बर 2020 में पूर्ण हो चुका है, लेकिन अभी इस सडक़ और सुरंग का लोकापर्ण नहीं हो पाया है। बीआरओ और कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन के द्वारा घटिया निर्माण कार्य किये जाने से बरसात सीजन की पहली बारिश सुरंग के उत्तरी सिरे की ओर करीब 150 मीटर लंबी सडक़ क्षतिग्रस्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *