ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

पौड़ी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यमकेश्वर में होमस्टे, होटल आदि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संचालकों अपने होमस्टे, होटल को पर्यटन विभाग में पंजिकृत कराने, बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करवाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मकेश्वर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र कुनाउ गांव में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने आवेदन प्रक्रिया, बैंक से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। उन्होने क्षेत्र में संचालित होमस्टे, होटल आदि को स्थलीय निरीक्षण कर, होमस्टे, होटल स्वामी द्वारा मानक के अनुरूप बनाए गए कक्षों, शौचालय इत्यादि का निरीक्षण किया। कहा कि यहां होमस्टे, होटल, गेस्ट हाउस, टेंट कालोनी, योगा, मेडिटेशन स्थल आदि कर स्वरोजगार को और अधिक मजबूत बना सकते है ओर अन्य कई बेरोजगार लोगों को रोजगार भी दे सकेंगे। इस दौरान उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, अतिथि गृह आवास होमस्टे योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे विकास योजना के फार्म भी वितरण किए। इस मौके पर अभिषेक राणा, इशबीर सिंह, विक्रम सिंह, जीएस रावत, चंद्रमोहन नेगी, महेंद्र सिंह रावत, शक्ति सिंह, कन्हैया सिंह भंडारी, सुरेश सिंह पयाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *