चारधाम यात्रा खोलने की माँग को दूसरे दिन भी प्रदर्शन
चमोली।
चारधाम यात्रा खोलने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बदरीनाथ में बद्रीश संघर्ष समिति, व्यापार सभा, पंडा पंचायत, डिमरी पंचायत, हक हकूकधारी, स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर साकेत तिराहे से लेकर नगर पंचायत तक आक्रोश रैली निकाली गई। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष राघव पंवार, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद नवानी, बद्रीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, माणा गांव के पूर्व प्रधान भगत सिंह बड़वाल ने कहा सरकार द्वारा संपूर्ण भारत को कोविड की नई गाइडलाइन के अंतर्गत खोल दिया गया है। पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, फूलों की घाटी तक पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को चारधाम सहित बद्रीनाथ धाम नहीं आने दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। इस पर अवसर पर विनोद डिमरी, सागर डाडी, अरविंद पंचपुरी, अंशुमान भंडारी, केशव कन्नी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
