भारतीय चिकित्सा उद्योग को मजबूत कर सकता है कोविड-19 : हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता

नई दिल्ली……..

कोरोना वायरस महामारी भारत को अपने चिकित्सा उद्योग को मजबूत करने तथा दुनिया के लिए दवा उत्पादों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरने का मौका प्रदान कर सकता है। हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने यह टिप्पणी की। मेहता ने सक्रिय औषधि अवयवों (एपीआई) का विनिर्माण पुनरू प्रारंभ करने की वकालत करते हुए कहा कि यह न सिर्फ भारत को दुनिया के लिए किफायती चिकित्सा का केंद्र बनने में मदद करेगा बल्कि यह देश के लिए वृद्धि का प्रमुख इंजन भी बन सकता है। उन्होंने अखिल भारतीय प्रबंधन संगठन (एआईएमए) के स्थापना दिवस के मौके पर प्रमुख आभासी संबोधन में कहा ‎कि मेरा मानना है कि जैसे वाई2के संकट ने देश में आईटी उद्योग को सहायता प्रदान की, मौजूदा महामारी उसी तरह से चिकित्सा उद्योग को संबल प्रदान कर सकती है। मेहता ने कहा कि चिकित्सा उद्योग को न सिर्फ देश के लोगों के कल्याण पर ध्यान देने की जरूरत है, बल्कि मूल्य श्रृंखला में सुधार और दुनिया के लिए दवा उत्पादों की आपूर्ति का प्रमुख केंद्र बनने पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *