देवतोली में पेयजल संकट
चमोली।
नगर पालिका क्षेत्र के देवतोली में अनियमित पेयजल आपूर्ति होने से पेयजल संकट बना है। देवतोली निवासी विजय पुरोहित, कैलाश पुरोहित, गिरीश सेमवाल, आशुतोष सेमवाल आदि का कहना है कि देवतोली में पेयजल आपूर्ति गलनाऊं गदेरे से होती है। लेकिन ऑलवेदर रोड कटिंग के चलते पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। लेकिन विभाग अब तक पेयजल आपूर्ति की स्थायी आपूर्ति नहीं कर पाया है। जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों ने जलसंस्थान से नियमित पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
