जयकारों के साथ भक्तों ने किया भोले जलाभिषेक

रुद्रप्रयाग।

सावन के पवित्र मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने शिव मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में भक्तों के बम बम भोले के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इधर, बाजारों में भी ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की आवाजाही बढऩे से रौनक दिखाई दी। सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की लगातार भीड़ उमड़ती रही। बम बम भोले के जयघोषों के साथ भक्तों ने शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं पूजा पाठ और हवन यज्ञ का सिलसिला जारी है। सोमवार को रुद्रनाथ, कोटेश्वर, पुंडेश्वर, ओंकारेश्वर, विश्वनाथ, रुच्छ महादेव, तुंगनाथ फलासी, गंगतल सहित अनेक शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। अलकनंदा मंदाकिनी का जल लेकर भक्तों ने भोले का जलाभिषेक किया। वहीं केदारनाथ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर मंदिर में यहां के लोगों द्वारा बाहर से ही पूजा-अर्चना की गई। इधर सावन के चलते स्थानीय बाजारों में भी गांव-गांव से आए लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली। कस्बों में दिनभर रौनक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *