कारगिल शहीदों की याद में पूर्व सैनिकों ने रोपे पौधे  

कोटद्वार।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा कारगिल दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में ध्रुवपुर स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। सोमवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिषद के सदस्यों ने कहा कि साल 1999 की सर्दियों में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने मौका देखकर जम्मू-कश्मीर की करगिल समेत और कुछ चोटियों पर कब्जा कर लिया था। लेकिन जब भारतीय सेना को पता चला तो उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जवानों को खदेड़ दिया और करगिल की चोटियों पर तिरंगा लहरा दिया। इस अवसर पर सीपी डोबरियाल, शूरवीर सिंह खेतवाल, हशवन्त सिंह बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, गोपाल सिंह नेगी, जगमोहन सिंह रावत, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, महानंद, रंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, आशुतोष सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे। उधर एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत की एनएसएस इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस पर देश के शहीदों को नमन करते हुए उनकी स्मृति में शहीदों के नाम मेरा पौधा अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के गढ़वाल मंडल के कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने पेड़ लगाकर किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रमोद रावत, सतीश चंद्र, संजय कुमार, सोहन, सचिन, सोनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *