शारदा नदी के अपस्ट्रीम में किए जा रहे हैं बचाव कार्य

चम्पावत। शारदा नदी के अपस्ट्रीम में बचाव के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। ये जानकारी डीएम विनीत तोमर ने वीसी के जरिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को दी। डीएम ने बताया कि शारदा नदी का रुख आबादी की ओर जाने से रोकने के लिए तटबंध निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य की डीपीआर वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीसी के जरिए डीएम विनीत तोमर से विचार विमर्श किया। सीएम ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए अभी से तैयारी करने को कहा। सीएम ने भूस्खलन और बाढ़ रोकने के लिए सभी नदी और नालों में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करने को कहा। उन्होंने आपदा सीजन से पूर्व सभी उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वनाग्नि पर लगाम लगाने के लिए सजग रहने को कहा। डीएम ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी कार्य कर लिए जाएंगे। इस दौरान एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम अनिल चन्याल व रिंकू बिष्ट समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *