रोटरी क्लब के शिविर में हुआ 40 यूनिट रक्तदान
हल्द्वानी।
रोटरी क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष विनोद गडक़ोटी की ओर से रोटरी क्लब के तत्वावधान में कृष्ण कुंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित शिविर में क्लब के कोषाध्यक्ष वीके शर्मा, बसंत रावत, परमजीत सिंह, विक्रम सिंह कार्की व डॉ. एचएस भंडारी सहित कॉलोनी के 40 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की डॉक्टर उषा भट्ट की ओर से लगाया गया। मौके पर वीके शर्मा, मनोज शाह, जेके चड्ढा, मोहन चंद्र डालाकोटी, राकेश कुमार अग्रवाल, हरीश चंद्र पांडे, जितेंद्र साहनी, सुधीर अग्रवाल, नीलांबर भट्ट मौजूद रहे।
