(नई दिल्ली)बाल गंगाधर तिलक को नायडू ने किया नमन

नई दिल्ली ,23 जुलाई (आरएनएस)।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर नमन किया है।
नायडू ने शुक्रवार को यह यहां जारी एक संदेश कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को रूप देने वालों में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की आज जयंती है। वह एक समर्पित देशभक्त, विद्वान और निर्भीक पत्रकार थे। आने वाली पीढिय़ों हमेशा उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।
नायडू अपने संदेश में बाल गंगाधर तिलक की इस प्रसिद्ध उक्ति -‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं इसे ले कर रहूंगाÓ- का भी उल्लेख किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर राष्ट्र के मूर्धन्य नायक की प्रेरणा को सादर प्रणाम! स्वराज की प्राप्ति के बाद उसे सुराज में परिवर्तित करना हर देशवासी का कर्तव्य है। लोकमान्य तिलक को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *