(मुंबई)महाराष्ट्र में बारिश ने बरपाया कहर, रायगढ़ में लैंडस्लाइड से पांच की मौत, 30 अब भी लापता

मुंबई ,23 जुलाई (आरएनएस)।

मॉनसून पूरे देश में प्रभाव दिखाने लगा है। बंगाल, बिहार, यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। लैंड स्लाइड में कई लोग फंस गये हैं। राजधानी मुंबई के अलावा सांगली, अकोला, अमरावती, नागपुर, कोल्हापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य की कई नदियां भी उफान पर हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमों के अलावा वायुसेना व एनडीआरएफ की टीमों को भी राहत व बचाव के लिए उतारा गया है। वहीं भारी बारिश के कारण कई रूटों पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई है। वहीं रायगढ़ में भूस्खलन की चार घटनाएं सामने आई हैं जिससे सड़क जाम हो गया है। रायगढ़ जिला कलेक्टर ने बाताया कि अभी तक स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों को बचाया जबकि कम से कम 30 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। वहीं 5 लोगों की मौत हो गई है।  गौरतलब है कि मुंबई में बीते शनिवार हुई तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर मकान गिर गए थे जिससे 30 लोगों की जान चली गई थी।
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर चर्चा कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। ठाकरे से चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से बात की और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। हालात को सुधारने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता आश्वासन दिया। सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *