हॉलीवुड में उड़ान की है आलिया भट्ट की तैयारी, साइन की इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट जो हमेशा अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं वह अब हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं. जी हां, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के बाद अब आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपने पंख उड़ाने के लिए तैयार हैं. दरअसल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि आलिया ने एक लीडिंग इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी डब्ल्यूएमई के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है.
आलिया भट्ट अब हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर अपना फोकस करना चाहती हैं इस एजेंसी से जुडऩे के बाद. बता दें कि आलिया का करियर ग्राफ पिछले कुछ दिनों से काफी ऊपर बढ़ रहा है. एक के बाद एक वह कई हिट फिल्में दे रही हैं. आलिया ने अब तक 4 फिल्ममेयर अवॉर्ड्स जीत लिए है. हाल ही में उन्हें फिल्म गली बॉय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था.
आलिया के पास अभी कई फिल्में हैं जो रिलीज होने के लिए तैयार है. कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग खत्म की है जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाई है. गंगूबाई काठियावाड़ी रियल लाइफ पर आधारित फिल्म है. बहुत ही कम उम्र में गंगूबाई को वेश्यावृत्ति में ढकेल दिया गया था. लेकिन इसके बाद वह कैसे सेक्स वर्कर्स और बच्चों की भलाई के लिए लड़ीं ये सब फिल्म में दिखाया गया है.
इसके अलावा वह ब्रहमास्त्र में नजर आएंगी जिसमें अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म पहले साल 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर कोविड की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो गई. ये एक सुपरहीरो टाइप की फिल्म होगी.
डार्लिंग्स में भी आलिया भट्ट नजर आएंगी. इस फिल्म के जरिए वह बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह और विजय वर्मा नजर आएंगे.
आलिया ने हाल ही में नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है. करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया के अलावा रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. ये एक अलग लव स्टोरी होने वाली है जिसमें आलिया, रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *