भाजपा नेता ने बजट की खूबियां गिनाईं
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि धामी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना है। इस दृष्टि से यह बजट इसके लिए आइना है। आदिति स्मृति न्यास में पत्रकारों से बातचीत में कैंथोला ने दावा किया कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। राज्य तेजी से अपने संसाधनों को बेहतर ढंग से अर्जित कर रहा है। स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा ध्यान बजट में दिया गया है। मौके पर पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने कहा कि सरकार ने बजट में जो प्रावधान किए हैं उससे विकास की बयार बहेगी। इस मौके पर जितेंद्र रावत, दिनेश असवाल, गिरीश पैन्यूली, गो सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसांई, डा. सुधीर जोशी, मोहन लाल जैन, गणेश भट्ट, गौरव नेगी आदि मौजूद रहे।
