प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने भतीजी के पति पर किया पथराव

काशीपुर

भतीजी के प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने उसके पति पर पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने इलाज के लिए एलडी भट्ट चिकित्सालय में भर्ती कराया। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गांधीनगर निवासी गुरवचन सिंह पुत्र इंदर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसने 21 मई 2018 को मंदीप कौर पुत्री दिलबाग सिंह निवासी गांधीनगर के साथ परिजनों की इच्छा के विरुद्ध शादी की थी। बाद में मंदीप कौर के माता-पिता ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। लेकिन मंदीप का चाचा सुखविंदर सिंह उर्फ सनी पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांधीनगर ने रिश्ते को नहीं माना और उससे रंजिश रखने लगा। 14 जून की रात वह गुलजारपुर में अपना डंपर लेकर गया था। इसी दौरान वहां पर मौजूद सुखविंदर सिंह उर्फ सनी ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह वहीं पर गिर गया। वहां मौजूद गुड्डू व सतनाम सिंह ने उसे सुखविंदर सिंह से बामुश्किल बचाया और इलाज के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *