बिजली कर्मचारियों का वितरण खंड कार्यालय में प्रदर्शन

विकासनगर।

उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ एवं हाइड्रो इंप्लॉयज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को परियोजना वितरण खंड डाकपत्थर के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि आवास आवंटन के तहत उनके साथ ही भेदभाव किया जा रहा है। जबकि एक संगठन विशेष से जुड़े कर्मचारियों को नियम विरुद्ध आवास आवंटित किए जा रहे हैं। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि टोंस कालोनी में आवास आवंटन किया जाना था, लेकिन एक कर्मचारी ने आवास का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। बावजूद इसके अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही यमुना वैली के कर्मचारियों के लिए आरक्षित आवास लखवाड़ परियोजना के कार्मिकों को आवंटित किया गया है, जिससे पात्र कर्मचारियों को आवास की सुविधा नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं, कुछ विशेष सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवास खाली कराए बिना ही उनके सभी देयकों का भुगतान किया जा रहा है। स्वास्थ्य कारणों से जिन कर्मचारियों को आवास आवंटित किए गए थे, उनसे जबरदस्ती आवास खाली कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने वितरण खंड पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन करने वालों में परियोजना सचिव नौशाद आलम, बीएम तिवारी, सतनाम सिंह, संजय राणा, पिंटू, सागर, यतिन धीमान, सुनील शर्मा, विशाल गुप्ता, सेवाराम, आरएम अरोड़ा, सूरत सिंह, कामवीर, महिपाल सिंह, याकूब अली, जयपाल तोमर, नवीन चौहान, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *