द सैपियंस स्कूल में हुआ साइकिल मैराथन का आयोजन

विकासनगर

द सैपियंस स्कूल हरबर्टपुर की ओर से साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने साइकिलिंग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। साइकिल मैराथन का शुभारंभ स्कूल प्रांगण से प्रधानाचार्य रश्मि गोयल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को भी जागरूक करने पर जोर दिया। इसके बाद कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से हनुमदधाम मार्ग होते हुए सैपियंस स्कूल लाइन जीवनगढ़ तक साइकिलिंग की। छात्र-छात्राओं ने रास्ते में लोगों से मिलकर उन्हें साइकिलिंग के प्रति जागरूक भी किया। साइकिल मैराथन में प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, अजय पुंडीर, वैभव शर्मा, नैतिक लेखवार, अंशिका जोशी, वंशिका, कैटरीना, अनुष्का, आस्था पाल, सृष्टि, हर्ष, अंशुल नेगी, शुभम, ध्रुव, प्रियांशु, प्रियांशी, नंदिनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *