सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की भुगतान की मांग

हल्द्वानी

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने जिला पूर्ति अधिकारी से जिले के सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का जल्द भुगतान करने की मांग की। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग उत्तराखंड आयुक्त कार्यालय ने जिला पूर्ति अधिकारियों के खातों में करीब एक माह पहले भुगतान करने को धनराशि भेज दी थी। पर विक्रेताओं को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। चेतावनी दी कि अगर 6 नवंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो संगठन धरना प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *