चोरी की भैंस समेत दो गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने भैंस चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धुसरी निवासी बलविंदर सिंह ने 8 जुलाई को भैंस चोरी मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। एसओ योगेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को खकरा पुल पर एक पिकअप वाहन यूके 06 सीबी 6762 की तलाशी में भैंस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रोहित पुत्र शब्बीर अहमद व इकबाल शाह पुत्र रुमाल शाह निवासी ड्योढ़ी बताया। इसके बाद टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ कुमार ने बताया दोनों आरोपियों ने भैंस चोरी कर बरेली बाजार में बेचने जाने की बात कबूली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *