जेई की तहरीर पर खेत मालिक समेत अन्य दो पर केस दर्ज

रुद्रपुर

छापा मारने गई बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाने के मामले में अवर अभियंता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विगत दिवस बिजली विभाग की ओर से तहसील क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अवर अभियंता विद्यासागर पाठक ने बिजली कर्मियों के साथ गांव सरदार नगर निवासी श्यामलाल खेड़ा के खेत में छापा मारा। अवर अभियंता ने बताया कि खेत में एलटी लाइन में कटिया डालकर अवैध रूप से मोटर चलायी जा रही था। बिजली कर्मी कार्रवाई में जुटे थे कि इतने में खेत स्वामी मौके पर पहुंचे और बिजली कर्मी से अभद्रता करने लगे। इसके बाद बिजली कर्मी को बंधक बनाया। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर श्यामलाल खेड़ा, रचित खेड़ा और अंकुश के खिलाफ धारा 186, 332, 353, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *