ट्रैक्टर की चपेट में आकर मैकेनिक की मौत

 

काशीपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। जगतपुर राज कॉलोनी निवासी जत्तर सिंह पुत्र इंदर सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसका भाई वेदराम (24) अपनी बाइक से घर जा रहा था। शिवनगर रोड मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही टैक्ट्रर-ट्रॉली का साइड ढाला खुला था। ट्रॉली का ढाला वेदराम के सिर पर लग गया। इससे वेदराम रोड पर गिर गया। अधिक खून बहने से वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाइक मैकेनिक का काम करता था। जत्तर ने बताया दो महीने पहले वेदराम की ठाकुरद्वारा से शादी हुई थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अनिल मौके से फरार हो गया। बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली शिवनगर निवासी प्रमोद पुत्र महेन्द्र सिंह की है। पुलिस ने चालक अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों ने कुंडेश्वरी चौकी का किया घेराव : हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया था। इससे नाराज परिजनों ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपी को हर हाल में जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का वादा किया तब लोग शांत हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *