जिला अधिकारी ने उषा ब्रेको को दिया माई केयर सर्टिफि केट

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने शनिवार को उषा ब्रेको लि.चण्डी देवी उडऩ खटोला को डी.एन.वी. द्वारा माई केयर सार्टीफिकेशन दिये जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ चण्डीदेवी रोपवे परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी को उषा ब्रेको के नार्दन रिजन हेड मनोज डोभाल, हेड ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुये कम्पनी ने डीएनवी, नीदरलैण्ड से कोविड का रिस्क एसेसमेंट कराया था। जिसने कोविड-19 के सारे प्रोटोकाल का निरीक्षण करने के पश्चात माई केयर सार्टीफिकेट दिया है। उन्होंने बताया कि चण्डीदेवी उडऩ खटोला परिसर में कोविड-19 के सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि उडऩ खटोला रोपवे स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षित पर्यावरण के लिये प्रतिबद्ध है। जिला अधिकारी सी.रविशकर ने इस अवसर पर कहा कि यह सार्टीफिकेट लोगों में विश्वास जगायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन से जुड़ी सभी संस्थायें यदि इसी तरह से कोविड-19 के मानकों का पालन अपने परिसर में करते हैं और सुरक्षा का प्रमाण प्राप्त करते हैं, तो इससे ऐसे स्थलों पर आने के लिये पर्यटकों/लोगों का अन्दर से विश्वास दृढ़ होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिये चण्डीदेवी परिसर में नीम के पेड़ का रोपण भी किया तथा मां चण्डीदेवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्रा्रप्त किया। चण्डी देवी रोपवे परिसर पहुंचने पर महंत प्रेमदास, महंत रोहित गिरी, महंत सतीश गिरी, अजय करासी, नोडियाल आदि ने पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा अंगवस्त्र व गंगाजली भेंटकर कर जिलाधिकारी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *