यूडीआईडी कार्ड शिविर कल
रुडकी
बिन्दुखडक़ गांव में भगीरथ दिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. पहल सिंह सैनी ने बताया कि 11 जुलाई रविवार को निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण के जिलाध्यक्ष हरिद्वार पवन धीमान ने कहा कि जिस किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को अपना कार्ड बनवाना हो तो वह अपना आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, एक फोटो लेकर आए। मौके पर धारा सिंह, बिट्टू राठी, अश्विनी सैनी, डॉ. अनिल सैनी, परवेज अंसारी आदि उपस्थित रहे।
