15 अगस्त तक आजाद की मूर्ति स्थापित करने का अल्टीमेटम

रुडकी

चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा विवाद फिर से तूल पकडऩे लगा है। आजाद यूथ ब्रिगेड ने ऐलान किया है कि पंद्रह अगस्त तक प्रसाशन और नगर निगम ने चंद्रशेखर चौक स्थित नवनिर्मित पार्क में चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति नहीं लगाई तो वह स्वयं मूर्ति की स्थापना करेगी। संगठन ने मामले में मेयर से भी मुलाकात की। सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक यूथ आजाद बिग्रेड की ओर से बारिश होने की कामना को लेकर छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्क का निर्माण करने वाले ठेकेदार सुरेश को भी सम्मानित किया गया। ब्रिगेड के संयोजक शक्ति सिंह राणा ने कहा कि ब्रिगेड के संघर्ष के बाद पुराने मूर्ति स्थल पर पार्क का निर्माण तो हो गया है, लेकिन अब भी मूर्ति स्थापित नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक प्रसाशन और निगम मूर्ति को पुराने स्थान पर ही स्थापित करवाए। पंडित रजनीश शास्त्री ने कहा कि शहीद को उनका सही सम्मान दिलवाने के लिए ब्रिगेड हर स्तर पर लड़ाई लडऩे को तैयार है। अगर 15 अगस्त तक मूर्ति स्थापित नहीं हुई तो ब्रिगेड स्वयं मूर्ति स्थापित करेगा। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील साहनी ने कहा कि मूर्ति का स्थान बदला जाना शहीद का अपमान है। अब शहीद को सही सम्मान के लिए मूर्ति को पुराने स्थान पर लगाना आवश्यक है। तनुज राठी ने कहा कि 15 अगस्त को ब्रिगेड द्वारा भव्य कार्यक्रम नवनिर्मित पार्क में किया जाएगा। वहीं इस संबंध में संगठन द्वारा मेयर गौरव गोयल से भेंट की गई। मेयर ने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त से पहले पार्क में मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। इस अवसर पर संजीव ग्रोवर, बिट्टू शर्मा, तनुज राठी, लोकेश शास्त्री, पंकज गोयल, शोभित गौतम, अजीत मधुकर जाटव, विनीत कुमार, टोनी गंगा भक्त, रविंद्र राणा, अमन सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *