वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की

सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इकबालपुर चौकी क्षेत्र के गांव बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी आशु ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता 20 फरवरी देर रात अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान एक बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल पिता को इकबालपुर निजी अस्पताल भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रुड़की रेफर कर दिया गया। बताया कि फिलहाल घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *