श्रीनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक खोले जाने की मांग
श्रीनगर। गौरव सैनानी संगठन ने बैठक करके ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक को लेकर चर्चा कर पेंशन की विसंगतियों को दूर करने व ईसीएचएस पॉलीक्लिनक श्रीनगर में खोले जाने की मांग की। सोमवार को कल्याणेश्वर धर्मशाला में संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी की अध्यक्षता में आयोजित में बैठक में पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से जल्द ओआरओपी-2 की विसंगतियों को दूर किए जाने व पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए श्रीनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक खोले जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने चमोली जिला मुख्यालय में चल रहे ओआरओपी-2 में विसंगतियों के खिलाफ चल रहें आंदोलन के दौरान पूर्व सैनिक शिव सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में संगठन के महामंत्री सुदर्शन सिंह रौथाण, अरूण बहुगुणा, मातबर सिंह धनाई, आनंद सिंह, मनवर सिंह, राजेंद्र चन्द, मनबर सिंह चौहान सहित आदि मौजूद रहे।
