स्वास्थ कर्मियों ने संगठन को बदनाम करने का लगाया आरोप

पिथौरागढ़। संविदा नर्सों ने संगठन को बदनाम करने की साजिश करने पर प्रदर्शन किया। देव सिंह मैदान में एकत्र स्वास्थ कर्मियों ने कहा कि शांतिपूर्वक ढंग से वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति की मांग की जा रही थी। कुछ कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया में ऑडियो के माध्यम से संगठन व आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है,जिसका वे विरोध करते हैं। कहा कि वरिष्ठता सहित अन्य बिंदुओं को लेकर मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने प्रदेश सरकार से परीक्षा की जगह वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *