स्कूल से पंखे चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़

झूलाघाट के सरस्वती शिशु मंदिर से पंखे चुराने वाले आरोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें चार पंखे चोरी होने का पता चला। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी सुनील कुमार को आमबाड़ी से पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *