हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन कर कोतवाल का घेराव

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में हिंदूवादी संगठनों ने नजदीकी क्षेत्र की एक किशोरी के गैर समुदाय के किशोर पर अपहरण व उसके साथ गलत कृत्य करने का आरोप लगाते हुए कोतवाल का घेराव किया। कहा किशोर ने जघन्य अपराध किया है, जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस किशोर व किशोरी को लापता बता रही है। रविवार सुबह हिंदूवादी संगठनों के लोग कोतवाली पहुंचे और गैर समुदाय के एक किशोर पर किशोरी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सुबह से ही कोतवाली में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों से जुड़ें कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोतवाली के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कोतवाल रमेश तनवार का भी घेराव किया। उनका आरोप है कि गैर समुदाय के एक किशोर ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ जघन्य अपराध किया है। प्रदर्शन करने वालों में विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष जगदीश पाण्ड़ेय, विभाग मंत्री कैलाश जोशी, बजरंग दल जिला संयोजक सोनम पाण्ड़ेय,भाजपा जिला मंत्री गोलू पाठक,भाजपा नगर मंत्री हनी शाह, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रामू वर्मा, पवन नाथ, सुरेश जोशी, विनीत पाठक, मयूर नागी, दीपक जोशी,हिमांशु कोहली, राजू फिरमाल, सूरज बिष्ट, महेश जोशी, अभिषेक पंत, धीरज वर्मा, कैलाश, अमित, बबलू, डब्बू बोहरा, कन्नू लाल, कमल, देव सामंत, गोलू, रोहित बिष्ट, नवीन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *