कार की टक्कर से महिला घायल, चालक फरार

चम्पावत। लोहाघाट के कोलीढेक में तेज रफ्तार एक कार चालक ने महिला को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोहाघाट के खेतीखान मार्ग में कोलीढेक के पास चंचला देवी (42)पत्नी मोहन जोशी शनिवार देर शाम अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार कर रोड से 50 मीटर खाई में फेंक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। ग्रामीणों की मदद से महिला को खाई से निकालकर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक जुनैद कमर ने बताया कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि तहरीर आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीटी की मदद से वाहन का पता लगाकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *