मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र से नकदी चुराई

चम्पावत। बाराकोट ब्लॉक में झिरकुनी गांव के भूमिया मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोडक़र दानपात्र की नकदी चुरा ली। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की मांग की है। ग्राम प्रधान राजेंद्र जोशी, मंदिर समति के अध्यक्ष लालमणि जोशी आदि ने बताया कि शनिवार रात को चोरों ने भूमिया मंदिर के ताले तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना उन्हें रविवार को सुबह हो पाई। उन्होंने बताया कि चोरों ने मंदिर के मेन गेट, स्टोर, किचन, दान पात्र का ताला तोड़ा है। चोर दानपात्र में रखी धनराशि को चुरा ले गए। मंदिर में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना क्षेत्रीय पटवारी को दे दी है। ग्रामीण देव डांगर प्रकाश जोशी, महेश जोशी, राजेंद्र जोशी, नारायण दत्त, विजय जोशी, पार्वती, भागीरथी, हेमा देवी, मुन्नी देवी आदि ने जल्द चोरों का पता लगाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *