सडक़ों के हॉटमिक्स न होने पर आंदोलन की चेतावनी
चम्पावत। विकास खंड लोहाघाट में किमतोली, खालगढ़ा, दिगालीचौड़, रौंसाल, पुल्ला-चमदेवल, मडलक सडक़ को हाटमिक्स कराने की मांग पर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सडक़ों के हॉटमिक्स न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गुमदेश क्षेत्र के लोगों ने कहा कि बीते पांच दशकों पहले बनी सडक़ वर्तमान में टूट-फूट गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बनी हुई सारी सडक़ें हॉटमिक्स हो गई हैं। लोगों ने कहा कि अगर जल्द इन सडक़ों पर हॉटमिक्स नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चला। इस मौके पर हिमेश कलखुडिय़ा। खीमानंद जोशी, नाथ राम, नवीन वर्मा, गणेश सिंह, मनमोहन सिंह, कपिल जोशी, खीम सिंह, पवन सिंह, राम सिंह, केसर सिंह, नवीन चंद्र, राकेश जोशी, नीलांबर जोशी, गंगाराम, कृपाल दत्त,शेखर सिंह, गंगा राम आदि शामिल रहे
