भास्कर का जेईई मेंस में चयन
काशीपुर। ग्राम रायपुर प्रावि के प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह के पुत्र भास्कर चौहान ने जेईई मेंस परीक्षा पास की है। उसने परीक्षा में 96.9 प्रतिशत अंक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भास्कर चौहान ने हाई स्कूल की परीक्षा मारिया स्कूल से उत्तीर्ण की थी। जबिक इंटर गांव के राइंका से किया और एक वर्ष राजस्थान के कोटा में कोचिंग की। वह इंजीनियर बन कर देश सेवा करना चाहता है।
