होटल में रंगरलिया मनाते युवक-युवतियां पकड़ीं

काशीपुर। होटल में रंगरलियां मनाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने कमरों से आपत्तिजनक हालात में दो युवक, युवतियों को दबोचा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। रविवार को हिंजामं कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर हाईवे स्थित एक होटल स्वामी पर देह व्यापार का धंधा कराने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल में छापा मारा तो दो युवक एवं युवती अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस चारों को कोतवाली ले आई। पकड़े गए दो युवक एवं एक युवती यूपी के गांवों के बताये जा रहे हैं। जबकि एक युवती रुद्रपुर की बताई गई है। हिंजामं ने होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। बाजार चौकी इंचार्ज जीएस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *