बसपा की बैठक आयोजित

विकासनगर। बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की नगर क्षेत्र में बैठक आयोजित हुई। इसमें पार्टी की मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। शनिवार सुबह आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन के बीच भाग लिया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद ने पार्टी में शामिल नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की अपील भी की। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार विमर्श भी किया। बैठक में जोगेन्द्र सिंह बेदी, पप्पू चौधरी, गन्नी, ओम गुप्ता, अमरीक सिंह, जोगेन्द्र राणा, विवेक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *