मां नारी चंडिका की दिवारा यात्रा ने भ्रमण कर अपने भक्तों को दिया आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग

मां नारी चंडिका की दिवारा यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रही है। इस दौरान गांव-गांव में मां का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है। मां की दिवारा यात्रा सोमवार को कमेड़ा पहुंचेगी। जबकि इसके बाद बेला खुरड़ आदि गांवों का भ्रमण करेगी। मां चंडिका की दिवारा यात्रा में इन दिनों बड़ी संख्या में भक्त मां से खुशहाली का आशीष ले रहे हैं। बीते 2 जनवरी से मां ग्राम चोपड़ा, कुरझण, चापड़, गंधारी, चमस्वाड़ा, गडमिल आदि गांवों में भ्रमण कर रही है। सोमवार को मां की दिवारा यात्रा कमेड़ा में पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद मां 9 जनवरी को बेला खुरड, 10 को सन गांव में रात्रि प्रवास करेगी। इसके बाद मां चंडिका नारी जाएगी जहां 3 से 4 दिन का देवी पूजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद मां का दूसरा दिवारा उत्तर दिवारा 15 जनवरी से मयकोटि गांव से शुरू होगा। मां की दिवारा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, नौजवान एवं बच्चे आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं जबकि मां सभी भक्तों की कुशलक्षेम पूछते हुए खुशहाली का आशीष दे रही है। इस मौके पर पंडित संजय सेमवाल, पंडित अनूप सेमवाल, पुजारी हरीश चंद्र मलवाल, नोजुला मंदिर समिति अध्यक्ष दिक्षराज रावत, समिति के संरक्षक सतेंद्र पाल सिंह बर्त्वाल, जयकृत सिंह विष्ट, राजमोहन सजवाण, गजे सिंह, बलराम सिंह, गोविन्द सिंह नेगी, मस्तान सिंह, महिपाल सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, गजेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *