शांति और शक्ति के स्वरूप हैं श्रीराम: प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 500 सालों के संघर्ष के बाद रामलला का मंदिर बन रहा है। ऐसे में प्रत्येक देशवासी को अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचना चाहिए। रविवार को श्यामपुर के जगत विहार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपाइयों के साथ अक्षत कलश यात्रा निकाली। लोगों को अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत वितरित किए और उन्हें अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित किया। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन की एक-एक घटना और उनका प्रत्येक निर्णय हमें एक आदर्श व्यक्ति बनाने के लिए काफी है। श्रीराम शांति और शक्ति दोनों के स्वरूप हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश पंवार, महामंत्री चंद्रवीर पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, सतपाल राणा, मंजू ममगाई, संगीता रावत, अनिता रावत, रोशनी बिजल्वाण, रश्मि पांडेय, बबली देवी, बिंद्रा देवी, संतोषी बहुगुणा, बीमा पैन्यूली, अनिता नेगी, मीना बिष्ट, रागिनी जैन आदि उपस्थित रहे।
जय श्रीराम के नारे लगाकर अक्षत वितरित किए
डोईवाला। दूधली क्षेत्र में भाजपाइयों ने अक्षत कलश यात्रा निकाली और राम भक्तों को पूजित अक्षत और भगवान राम का चित्र वितरित कर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए। साथ ही 22 जनवरी को घर-घर दीपक जलाने और भजन कीर्तन करने का अनुरोध किया गया। मौके पर ललित पंत नेहा, आरती पांडेय, आनंदी जोशी, जानकी अन्ना, शोभा रावत, उमा थापा, किरण क्षेत्री, हिमानी जोशी, ज्योति पांडेय, मानसी, अक्षत पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *