नरेन्द्रनगर में ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ  

नई टिहरी

राइंका नरेन्द्रनगर के खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्य द्वितीय स्तरीय ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टिहरी कप फुटबॉल प्रतियोगिता को भविष्य में और बेहत्तर करने का प्रयास किया जाऐगा। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज नरेन्द्रनगर के खेल मैदान में खेल निदेशालय, जिला प्रशासन, उत्तराखंड फुटबॉल संघ और जिला फुटबांल संघ टिहरी की ओर से राज्य स्तरीय द्वितीय टिहरी कप ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जीवन में खेल जरूरी है। उद्घाटन मैच पौड़ी और बागेश्वर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पौड़ी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच टिहरी और चमोली की टीमों के बीच हुआ मैच ड्रा रहा। तीसरा मैच उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें उत्तरकाशी की टीम ने 11 शून्य मैच जीता। प्रभारी जिला खेल अधिकारी रितु जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये की धनराशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाऐगी, इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर को 5 हजार रुपये नगद धनराशि और ट्रॉफी दी जाऐगी। बताया इस बार उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा। नरेन्द्रनगर में चल रही प्रतियोगिता की सलेक्शन कमेटी नेशनल गेम के लिये खिलाड़ियों का चयन करेंगे। मौके पर निर्वतमान नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार, एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी, देहरादून जिला खेल अधिकारी निधि बिंजोला, साकेत बिजल्वाण, सूर्य प्रकाश जोशी, महेश पालीवाल, राजू भारती, मनोज गंगोटी, चंद्रदेव नौटियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *