चंडी देवी दर्शन के लिए 430 छात्रों का दल रवाना

ऋषिकेश

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के छात्रों का दल एक दिवसीय भ्रमण के तहत मां चंडी देवी के दर्शन के लिए निकला। वक्ताओं ने बच्चों के समग्र विकास और संस्कार के लिए इस प्रकार की यात्राओं को जरूरी बताया। रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें हरिद्वार स्थित चंडी देवी मंदिर दर्शन के लिए छात्र-छात्राओं से भरी आठ बसों को पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा, समाजसेवी भूपेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि गिरीश शर्मा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं भक्तिपूर्ण भाव से कीर्तन करते हुए माता के दर्शन करेंगे। इससे उनके अंदर संस्कार भी आएंगे। प्राधानाचार्य उमाकान्त पंत ने कहा कि एक दिवसीय भ्रमण के तहत विद्यालय के 430 छात्र-छात्राएं हरिद्वार स्थित मां चंडी देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। मौके पर उप प्रधानाचार्य सतीश चौहान, नरेंद्र खुराना, गृह परीक्षा प्रभारी कर्णपाल बिष्ट, वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी नंद कुमार भट्ट, प्रवेश कुमार, राजकुमार यादव, आरती बडोनी, सुहानी सेमवाल, योगेश प्रसाद, अनिल भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *