किशोर की हत्या पर दोस्त के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार

कनखल क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने गए 17 वर्षीय किशोर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद किशोर का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे यश उर्फ क्रिश (17 वर्ष) पुत्र जितेंद्र, निवासी रविदास बस्ती कनखल का शव मिला था। सिर में चोट के गहरे घाव थे। पुलिस किसी भारी चीज से सिर में वार कर हत्या की बात मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए संदेह के आधार पर उसके दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सोमवार देर रात पुलिस ने मृतक की मां संयोगिता की तहरीर पर अमित कटारिया निवासी रविदास बस्ती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *