जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

काशीपुर

कुंडा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6320 रुपये की नगदी व ताश की गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 जी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।सोमवार की शाम सूर्या चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बाबरखेड़ा स्थित शमशान घाट पर जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ग्राम बाबरखेड़ा निवासी राजीव कुमार, गुरमीत सिंह, भारत सिंह, अशोक कुमार, कुंदन सिंह बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6320 रुपये की नगदी व ताश की गड्डियां बरामद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *