तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
काशीपुर
किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर का एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की देर रात कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधनी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान ईदगाह को जाने वाली पुलिया के पास एक धूम रहे संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रियाजुद्दीन हक उर्फ पप्पू पुत्र हबीब बख्श निवासी, तुफैल बाग बताया।
